दिल्ली : अस्सी की उम्र में अंग्रेजों से लोहा लेने वाले वीर कुंवर सिंह पर पुस्तक प्रकाशित करेगा एनबीटी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 12 नवंबर 2026

दिल्ली : अस्सी की उम्र में अंग्रेजों से लोहा लेने वाले वीर कुंवर सिंह पर पुस्तक प्रकाशित करेगा एनबीटी

nbt-book-on-veer-kunwar-singh
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के विशिष्ट नेताओं में से एक वीर कुंवर सिंह की 250वीं जयंती के मौके पर उनके जीवन पर आधारित एक पुस्तक का प्रकाशन कर रहा है। एनबीटी द्वारा बृहस्पतिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहे लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एस.के. सिन्हा की पुस्तक ‘वीर कुंवर सिंह : 1857 के महान योद्धा’ का भारत पुस्तकमाला के अंतर्गत 13 नवंबर को प्रकाशन उनकी जयंती के अवसर पर किया जाएगा। भारत पुस्तकमाला के अंतर्गत पहली बार यह पुस्तक प्रकाशित हो रही है। विस्तृत अभिलेखीय शोध और समकालीन विवरणों के आधार पर यह पुस्तक वीर कुंवर सिंह के उल्लेखनीय जीवन, सैन्य अभियानों और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध उनके प्रतिरोध का वर्णन करती है। यह बिहार के जगदीशपुर से ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध विद्रोह में अग्रणी भूमिका निभाने तक की उनकी यात्रा का विवरण देती है और अस्सी वर्ष की आयु में हथियार उठाने के उनके साहसिक निर्णय को सामने लाती है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अपनी वृद्धावस्था, सीमित संसाधनों और ब्रिटिश सेना की अपार शक्ति के बावजूद, कुंवर सिंह ने बिहार और उसके बाहर कई सैन्य अभियानों का नेतृत्व किया। किताब के लेखक, लेफ्टिनेंट जनरल एस.के. सिन्हा, पीवीएसएम (1926-2016), का भारतीय सेना में लगभग चार दशकों का विशिष्ट करियर रहा जो सेना के उप प्रमुख के पद पर उनकी नियुक्ति के साथ समाप्त हुआ। राष्ट्र के प्रति उनकी असाधारण सेवा के सम्मान में उन्हें 1973 में परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था। सेना से सेवानिवृत होने के बाद, उन्होंने नेपाल में भारत के राजदतू और असम (1997-2003) तथा जम्मू-कश्मीर (2003-2008) के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘ऑपरेशन रेस्क्यू’, ‘ऑफ मैटर्स मिलिट्री’, ‘पाटलिपुत्र: पास्ट टू प्रेजेंट’ और ‘ए सोल्जर रिकॉल्स’ शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: