दिल्ली : 'नोटबंदी' ने अर्थव्यवस्था को तबाह किया, 'वोटबंदी' लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट कर रही : कांग्रेस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 8 नवंबर 2026

दिल्ली : 'नोटबंदी' ने अर्थव्यवस्था को तबाह किया, 'वोटबंदी' लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट कर रही : कांग्रेस

notebandi-to-votebandi-congress-attack-bjp
नयी दिल्ली, 08 नवंबर । कांग्रेस ने नोटबंदी के 10 साल पूरे होने के मौके पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस कदम ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया, जबकि 'वोटबंदी' लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट कर रही है और ये दोनों प्रधानमंत्री की ही देन हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक खबर का 'स्क्रीनशॉट' साझा किया, जिसमें दावा किया गया है कि 2016 में लागू की गई नोटबंदी एक आपदा थी और 10 साल बाद भी यह पूरी तरह विफल साबित हुई है। रमेश ने अपने पोस्ट में कहा, ''नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया। वोटबंदी लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट कर रही है। ये दोनों प्रधानमंत्री की देन हैं।'' प्रधानमंत्री मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को राष्ट्र के नाम संबोधन में 500 और 1,000 रुपये के उच्च मूल्यवर्ग के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी।

कोई टिप्पणी नहीं: