दिल्ली : मजबूत और समृद्ध भारत के लिए प्रभावी संस्थाएं, संवेदनशील लोक सेवक जरूरी : ओम बिरला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 नवंबर 2026

दिल्ली : मजबूत और समृद्ध भारत के लिए प्रभावी संस्थाएं, संवेदनशील लोक सेवक जरूरी : ओम बिरला

om-birla
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को कहा कि सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए प्रभावी संस्थाओं के साथ ऐसे लोक सेवकों की आवश्यकता है, जो नागरिकों की आकांक्षाओं और चिंताओं के प्रति संवेदनशील हों। उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम और उनकी पहचान तथा देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए। बिरला ने संसद भवन परिसर में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों के एक समूह के साथ संवाद के दौरान यह बात कही। उन्होंने युवा अधिकारियों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता तथा राष्ट्र की सेवा करने का आह्वान किया। लोकसभा अध्यक्ष का कहना था कि प्रभावी पुलिसिंग की आधारशिला जनता का विश्वास है। पुलिस अधिकारियों को लोगों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखना चाहिए और उनकी समस्याओं तथा जरूरतों को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्षता, पारदर्शिता, सुलभता और त्वरित कार्रवाई के जरिए पुलिस जनता का भरोसा जीत सकती है। बिरला ने कहा कि पुलिस को केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली एजेंसी के रूप में नहीं, बल्कि नागरिकों के अधिकारों और सुरक्षा की रक्षा करने वाली भरोसेमंद संस्था के रूप में देखा जाना चाहिए। लोकसभा अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को लोगों के जीवन में सार्थक बदलाव लाने का अवसर प्रदान करती है। उनका कहना था कि अधिकारियों से अपने कामकाज में प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता और जवाबदेही को प्राथमिकता देने की जरूरत है। बिरला ने उम्मीद जताई कि युवा अधिकारी देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत करने और सुरक्षित तथा प्रगतिशील भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: