दिल्ली : मणिशंकर अय्यर को मिली नेहरू फेलोशिप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 नवंबर 2026

दिल्ली : मणिशंकर अय्यर को मिली नेहरू फेलोशिप

mani-shankar-aiyar-nehru-fellowship
नई दिल्ली । पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर को पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना के 1927 के ‘दिल्ली मुस्लिम प्रस्तावों’ पर आधारित एक परियोजना के लिए इस साल जवाहरलाल नेहरू फेलोशिप दी गई है। ‘दिल्ली मुस्लिम प्रस्ताव’ के तहत मुस्लिम लीग को अलग निर्वाचन क्षेत्रों की मांग छोड़ने के एवज में कुछ सुरक्षा उपायों की पेशकश की गयी थी। जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड (जेएनएमएफ) ने घोषणा की है कि यह फेलोशिप दो साल की अवधि के लिए दी जा रही है, जिसमें हर महीने एक लाख रुपये का मानदेय और सालाना 75,000 रुपये की आकस्मिक राशि मिलती है।


जेएनएमएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती के अवसर पर, जवाहरलाल मेमोरियल फंड को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वर्ष 2026 के लिए ‘जवाहरलाल नेहरू फेलोशिप’ श्री मणिशंकर अय्यर को दी जा रही है। वे ‘विगत शताब्दी (1927-2027): एम. ए. जिन्ना के दिल्ली मुस्लिम प्रस्तावों (20 मार्च 1927) का उदय (1927) और पतन (1928)’ नामक परियोजना पर काम करेंगे।’’ दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से स्नातक और कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी हॉल से स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले अय्यर 1963 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए। लोकसभा के लिए चुने जाने से पहले, उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यालय में काम किया था। इसी के साथ जेएनएमएफ द्वारा स्थापना के बाद से अबतक दी गई फेलोशिप की संख्या 164 हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: