दिल्ली : पाकिस्तानी आर्मी ने पार की क्रूरता की हदें, PoK के लोगों पर बरसाए ड्रोन, 7 लोगों की मौत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 नवंबर 2026

दिल्ली : पाकिस्तानी आर्मी ने पार की क्रूरता की हदें, PoK के लोगों पर बरसाए ड्रोन, 7 लोगों की मौत

pakistan-launch-drones-on-india-border
नई दिल्ली । पाकिस्तान की सरकार और आर्मी PoK के लोगों पर ऐसे जुल्म कर रही है, जैसे कोई देश अपने दुश्मन के साथ करता है. जिस अवैध कब्जे वाले कश्मीर को पाकिस्तान अपना कहता है, वहां एक बार फिर लाशें बिछा दी गई हैं. सुबह के वक्त जब लोग अपने हक की आवाज उठा रहे थे, तब पाकिस्तानी रेंजर्स, फ्रंटियर कॉर्प्स और पुलिस ने मिलकर उन पर गोलियां की बारिश कर दी और आसमान से बारूद से लैस ड्रोन बरसा दिए.  सड़कों पर चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई है, गोलियों की थरथराहट गूंज रही है और निर्दोष नागरिकों का खून पानी की तरह बह रहा है.घटना की शुरुआत गुरुवार सुबह बेहद खौफनाक मोड़ से हुई. स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब 8 बजे जब जॉइंट आवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के बैनर तले लोग रावलकोट के शांतिपूर्ण प्रदर्शन स्थलों पर मौजूद थे, तभी पाकिस्तानी सेना और पुलिस ने अचानक बिना किसी चेतावनी के कार्रवाई शुरू कर दी.सुरक्षा बलों ने चारों तरफ से घेरकर निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध सीधी फायरिंग कर डाली. देखते ही देखते शुरुआती दो घंटों के भीतर ही 7 बेकसूर लोगों ने दम तोड़ दिया और 23 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगे. गोलियों का शोर इतना तेज था कि पूरा रावलकोट शहर सहम गया. सड़कों पर खून फैल गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन सुरक्षा बलों की बंदूकों का रुख सीधा आम अवाम की तरफ ही था.

कोई टिप्पणी नहीं: