पटना : बिहार दौरे पर आ रहे हैं PM मोदी, जोर-शोर से चल रही तैयारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 नवंबर 2026

पटना : बिहार दौरे पर आ रहे हैं PM मोदी, जोर-शोर से चल रही तैयारी

pm-modi-will-visit-bihar
पटना । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिहार दौरे पर आने वाले हैं. बताया जा रहा है कि छठ के बाद वह वैशाली आएंगे. राजापाकड़ थाना क्षेत्र के जाफरपट्टी औद्योगिक क्षेत्र में कार्यक्रम प्रस्तावित है. दरअसल, बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष पूरा हो रहा है. इसी के उपलक्ष्य में एक विशाल जनसभा को पीएम मोदी संबोधित भी करेंगे.


बिहार को कई तोहफे देंगे PM मोदी!

पिछले काफी समय से पीएम मोदी के कार्यक्रम की चर्चा हो रही है. प्रधानमंत्री प्रस्तावित दौरे में बिहार को कई तोहफा दे सकते हैं, जिसमें पीरपैंती थर्मल पावर स्टेशन का शिलान्यास, विक्रमशिला सेंट्रल यूनिवर्सिटी शिलान्यास, सुल्तानगंज में बनने वाले ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास सहित हजारों करोड़ की योजना शामिल है.


जायजा लेने पहुंचे संजय सरावगी

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सिमंत शेखर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वैशाली स्थित जाफरपट्टी औद्योगिक क्षेत्र में आगमन प्रस्तावित है. कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पहुंचे थे. इस दौरान विधायक अवधेश सिंह, लालगंज के विधायक आदरणीय संजय सिंह, राजापाकर के विधायक महेंद्र राम सहित कई नेता मौजूद रहे.

कोई टिप्पणी नहीं: