लखीसराय (बिहार), 08 नवंबर । बिहार के लखीसराय जिले में अवैध शराब के कारोबार और जुए में शामिल एक परिसर पर रविवार को छापेमारी के दौरान लोगों के एक समूह ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक महिला कांस्टेबल सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना टाउन थाना क्षेत्र के बालगुदर गांव में घटी। टाउन थाने के प्रभारी (एसएचओ) अशोक कुमार ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार और जुए की गतिविधियों के बारे में सूचना मिलने पर टीम गांव गई थी, तभी कुछ लोगों ने कर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में टीम के चार सदस्य उपनिरीक्षक भगवान ठाकुर और कांस्टेबल अमित कुमार झा, जीतेंद्र पासवान और रुचि कुमारी घायल हो गये। कुमार ने कहा कि घटना के संबंध में 19 नामजद आरोपियों और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। राज्य सरकार ने 2016 में राज्य भर में शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया था।
रविवार, 8 नवंबर 2026
लखीसराय : अवैध शराब के अड्डे पर छापेमारी के दौरान हमले में चार पुलिसकर्मी घायल
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें