पटना : राहुल गांधी रैली में नहीं जाने वाले करीब 8 से 9 जिलाध्यक्षों को निलंबित किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 7 नवंबर 2026

पटना : राहुल गांधी रैली में नहीं जाने वाले करीब 8 से 9 जिलाध्यक्षों को निलंबित किया

rajesh-ram-bihar-congress
पटना, 7 नवंबर (रजनीश के झा) । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  श्री राजेश राम ने पार्टी के अनुशासन और संगठनात्मक निर्देशों की अवहेलना करने वाले जिला कांग्रेस अध्यक्षों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की  है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने   है कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाने तथा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी की अपील के बावजूद 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल नहीं होने वाले  करीब 8 से 9 जिला कांग्रेस अध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से निलंबित  कर दिया है। राजेश राम  ने कहा कि पार्टी के निर्देशों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों का पालन करना प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है। संगठन के प्रति जवाबदेही और अनुशासन से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने निर्देश दिया कि आगे की कार्रवाई एवं भविष्य की जिम्मेदारियों के संबंध में चर्चा के लिए संबंधित जिला अध्यक्ष उनसे अथवा बिहार कांग्रेस के प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावरू जी से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: