- सैकेंड एकलव्य टी-20 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का फाइनल 18 नवंबर को
- कनिष्क ने खेली 31 गेंद पर 73 रन की विस्फोटक पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी वीडीसीए ने 18.5 ओवर में 145 रन बनाए थ। इसमें अरवाज उद्दीन ने 28, आदर्श राय ने 10, शिवम शर्मा ने 21 रन, देवांश यदुवंशी ने 29 रन और उज्जवल ने 19 रन की पारी खेली। इधर एकलव्य की ओर से गेंदबाजी करते हुए मयंक जैन-नयनराज मेवाड़ा ने 3-3 विकेट, अमित शर्मा ने 2 विकेट और आदित्य सिंह ने 1 विकेट हासिल की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य क्रिकेट अकादमी ने 10.4 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत हासिल की। इमें कनिष्क ने 31 गेंद पर 73 रन की विस्फोटक पारी खेली। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि दूसरे सेमीफाइनल मैच में फैथ क्रिकेट क्लब ने एलबीएस दिल्ली को 10 विकेट से हराया। इस मैच में एलबीएस दिल्ली ने निर्धारित 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 42 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैथ टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी राज और अक्षत रघुवंशी ने 6-6 गेंद पर 20-20 रन मात्र 2 ओवर में टीम को विजय बनाया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें