मुंबई : सलमान खान की 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर रिलीज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 नवंबर 2026

मुंबई : सलमान खान की 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर रिलीज

  • देशभक्ति, बलिदान और युद्ध की मानवीय पीड़ा को दिखाती है कहानी 

salman-khan-matribhumi-trailor
मुंबई, 11 नवंबर । बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में देशभक्ति, सैनिकों के बलिदान, युद्ध की विभीषिका और उसके मानवीय प्रभावों को दर्शाया गया है। करीब साढ़े चार मिनट के ट्रेलर में एक सैनिक के जीवन और उसके पारिवारिक संघर्षों की झलक दिखाई गई है। इसमें बताया गया है कि किस तरह एक सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना कर्तव्य निभाता है, जबकि उसका परिवार उसकी सुरक्षित वापसी की प्रतीक्षा करता है। हर विदाई के साथ परिवार के मन में अनहोनी की आशंका बनी रहती है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन, हाथों से होने वाली लड़ाई और शानदार दृश्य देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही फिल्म युद्ध के दर्दनाक परिणामों को भी सामने लाती है। कहानी यह संदेश देती है कि युद्ध में दोनों तरफ जानें जाती हैं, परिवार बिखरते हैं और इसका प्रभाव युद्ध के मैदान से कहीं आगे तक पहुंचता है। फिल्म देशभक्ति के साथ शांति के महत्व को भी रेखांकित करती है। सलमान खान अपने दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं, जबकि चित्रांगदा सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री कहानी में भावनात्मक पक्ष जोड़ती है। फिल्म की लोकेशन, सिनेमैटोग्राफी और संगीत भी ट्रेलर को प्रभावशाली बनाते हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' चार दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: