पटना : आडवाणी का प्रेरणादायी जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा आने वाली पीढ़ियों को करती रहेगी मार्गदर्शन : सम्राट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 8 नवंबर 2026

पटना : आडवाणी का प्रेरणादायी जीवन, संघर्ष और राष्ट्रसेवा आने वाली पीढ़ियों को करती रहेगी मार्गदर्शन : सम्राट

samrat-chaudhry-wishes-advani
पटना, 08 नवंबर।  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं भारत रत्न से सम्मानित लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आडवाणी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र और पार्टी के प्रति उनका समर्पण, वैचारिक प्रतिबद्धता तथा प्रेरणादायी जीवन सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा। श्री चौधरी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में श्री आडवाणी को भाजपा का वरिष्ठ नेता और संस्थापक सदस्य बताते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और पार्टी के प्रति आडवाणी जी का समर्पण तथा अपनी विचारधारा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से श्री आडवाणी के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्रार्थना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अपने एक अन्य संदेश में श्री आडवाणी के प्रति अपनी आत्मीयता और सम्मान का उल्लेख करते हुए कहा कि श्री आडवाणी का स्नेह, मार्गदर्शन और राष्ट्र के प्रति समर्पण निरंतर प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी आज एक समाचार पत्र में प्रकाशित अपने आलेख में वरिष्ठ भाजपा नेता के जन्मदिन पर उनसे जुड़े जीवन के प्रेरणादायी प्रसंगों, संघर्षों और राष्ट्रसेवा की चर्चा कर उनकी विरासत को और गहराई से समझने का अवसर दिया है। उल्लेखनीय है कि लालकृष्ण आडवाणी का जन्म आठ नवंबर 1927 को तत्कालीन अविभाजित भारत के कराची में हुआ था। वह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं और पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने केंद्र सरकार में गृह मंत्री तथा वर्ष 2002 से 2004 तक देश के उप प्रधानमंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। भारतीय राजनीति में उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए वर्ष 2024 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: