नई दिल्ली । केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब के ध्वज वाला एक तेल टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय हमले का शिकार हुआ, जिस पर तीन भारतीय नाविक भी सवार थे। सोनोवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि तीनों भारतीय नागरिकों सहित जहाज का पूरा चालक दल सुरक्षित है। उन्होंने कहा, ‘‘11 नवंबर को तीन भारतीय नाविकों को लेकर जा रहा सऊदी अरब के ध्वज वाला तेल टैंकर ‘एनसीसी फज्र’ होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय संभावित हमले का शिकार हुआ।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और अपने नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहाज का प्रबंधन करने वाली कंपनी के लगातार संपर्क में हैं।’’
बुधवार, 11 नवंबर 2026
Home
देश
दिल्ली : होर्मुज में सऊदी अरब के ध्वज वाले टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक सवार थे : सोनोवाल
दिल्ली : होर्मुज में सऊदी अरब के ध्वज वाले टैंकर पर हमला, तीन भारतीय नाविक सवार थे : सोनोवाल
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें