सीहोर : गुरव समाज पंचायत हरदा के अध्यक्ष पद पर उमेश चोलकर निर्विरोध निर्वाचित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 11 नवंबर 2026

सीहोर : गुरव समाज पंचायत हरदा के अध्यक्ष पद पर उमेश चोलकर निर्विरोध निर्वाचित

Gurav-samaj-sehore
सीहोर । गुरव समाज पंचायत हरदा के अध्यक्ष पद पर उमेश चोलकर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके अध्यक्ष बनने पर समाजजनों में हर्ष का माहौल है। समाज के सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। संरक्षक मंडल के बलराम काले ने बताया कि गुरव समाज पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व में 25 अक्टूबर 2026 को चुनाव प्रस्तावित था, लेकिन दीपावली पर्व के चलते निर्वाचन प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई थी। इसके बाद चुनाव की नई तारीख 15 नवंबर 2026 निर्धारित की गई। अध्यक्ष पद के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026 थी। निर्धारित समय सीमा तक केवल एक ही आवेदन प्राप्त हुआ। इस कारण उमेश चोलकर को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी समय में नवनिर्वाचित अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा तथा समाज की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। समाज के विकास, एकता और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगामी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उमेश चोलकर के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर गुरव समाज के सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समाजजनों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज के उत्थान एवं विकास के कार्यों को नई गति मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: