सीहोर : अंडर-18 बालक क्रिकेट टीम के चयन के लिए दो दिवसीय ट्रायल 23 नवंबर से - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 नवंबर 2026

सीहोर : अंडर-18 बालक क्रिकेट टीम के चयन के लिए दो दिवसीय ट्रायल 23 नवंबर से

  • जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने शुरू की तैयारियां, खेल प्रदर्शन और तकनीकी दक्षता के आधार पर होगा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन, विधायक सुदेश राय के मार्गदर्शन में समिति का गठन

sehore-cricket
सीहोर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर-18 बालक क्रिकेट टीम के गठन के लिए आगामी 23 नवंबर से दो दिवसीय चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। ट्रायल के माध्यम से जिले की प्रतिभाशाली क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर एसोसिएशन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विधायक सुदेश राय के मार्गदर्शन में चयन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। इसमें एसोसिएशन के सचिव अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष वीरु वर्मा सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है।


अंडर-18 टीम के चयन के लिए आयोजित इस ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक सभी प्रतिभाशाली बालक क्रिकेट खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने की अपील की गई है। दो दिवसीय ट्रायल के संबंध में सीहोर ब्लाक के अलावा इछावर, आष्टा, भैरुंदा, रेहटी, बुधनी, श्यामपुर, अहमदपुर, दोराहा के अलावा सभी ब्लाक के खिलाड़ी शामिल हो सकते है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि  खिलाड़ियों को अपने आवश्यक दस्तावेज एवं संपूर्ण क्रिकेट किट साथ लेकर आना होगा। उन्होंने बताया कि चयनकर्ताओं द्वारा खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन, तकनीक, फिटनेस और क्रिकेट कौशल का बारीकी से आकलन किया जाएगा। इसी आधार पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। एसोसिएशन का उद्देश्य जिले की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। एसोसिएशन ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर ट्रायल स्थल पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं: