पटना : छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 10 नवंबर 2026

पटना : छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री

teacher-payment-before-chhath-bihar
पटना, 10 नवम्बर । बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने छठ महापर्व से पहले राज्य के सभी शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।शिक्षा मंत्री श्री तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई समीक्षा बैठक में वेतन भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में शिक्षा मंत्री को बताया गया कि ज्यादातर शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन का भुगतान किया जा चुका है। शेष कर्मियों के लंबित वेतन का भी जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री श्री तिवारी ने कहा कि शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलना चाहिए। वेतन भुगतान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव सीके अनिल को संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर वेतन भुगतान की प्रक्रिया को नियमित करने के निर्देश दिये।

कोई टिप्पणी नहीं: