दिल्ली : फोन टैपिंग के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा ने राहुल गांधी को आदतन झूठा बताया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 14 नवंबर 2026

दिल्ली : फोन टैपिंग के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा ने राहुल गांधी को आदतन झूठा बताया

tuhin-sinha-attack-rahul-gandhi
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फोन टैप किए जाने से संबंधित लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरोपों को लेकर शुक्रवार को उनपर निशाना साधते हुए कहा कि वह बिना सबूत बेतुके आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ घंटे पहले आरोप लगाया था कि उनके फोन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लगाए गए आरोपों के सबूत हैं और प्रधानमंत्री उनका फोन ‘‘टैप करा रहे हैं।’’ गांधी ने यह दावा भी किया कि मोदी के साथ आमने-सामने की बहस प्रधानमंत्री का राजनीतिक करियर खत्म कर देगी। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में संसद में मोदी को बहस की चुनौती दी थी।


भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने बातचीत के दौरान कहा कि गांधी बिना सबूत के आरोप लगाते हैं और कुछ दिन बाद दूसरे मुद्दे पर बात करने लगते हैं। सिन्हा ने कहा, ‘‘राहुल गांधी आरोप लगाकर भागने की राजनीति करते हैं। उन्हें लगता है कि वह एक दिन कोई बेतुका आरोप लगा सकते हैं और उसके समर्थन में सबूत देने की उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। जब तीन दिन में वह अपने आरोप साबित नहीं कर पाते, तो किसी दूसरे मुद्दे पर चले जाते हैं।’’ सिन्हा ने गांधी के पिछले दावे पर भी सवाल उठाए जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उन्हें जानकारी दे रहे हैं। सिन्हा ने सवाल किया कि इन दोनों आरोपों में तालमेल कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘या तो राहुल गांधी का पहला आरोप सही था या फिर दूसरा। लेकिन सच्चाई यह है कि राहुल गांधी को झूठ बोलने की आदत है। वह हर दिन कोई नया झूठ या गलत बात फैलाए बिना नहीं रह सकते।’’ सिन्हा ने पिछले महीने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से गांधी की मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय भी कांग्रेस नेता वोट चोरी के अपने दावों के समर्थन में सबूत नहीं दे पाए थे। उन्होंने कहा, ‘‘पांच सप्ताह पहले राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति ने उनसे ‘वोट चोरी’ के सबूत लेकर दोबारा आने को कहा था। लेकिन उन्होंने न तो राष्ट्रपति के पास दोबारा जाने की परवाह की और न ही उनसे मिलने के लिए समय मांगा।’’ सिन्हा ने कहा, ‘‘आज वह दावा कर रहे हैं कि सभी सबूत उनके फोन में हैं और इसलिए उनका फोन टैप किया जा रहा है।’’ सिन्हा ने कहा कि गांधी को ‘‘समझदारी दिखानी चाहिए’’ और अगर उन्हें भ्रम हो रहा है तो किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से मदद लेनी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं: