अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने रिपब्लिकन पार्टी को मध्यावधि चुनावों में मिली हार के लिए ईरान में चल रहे युद्ध को जिम्मेदार ठहराया है। उपराष्ट्रपति वेंस एक ऑनलाइन पोस्ट में, इस चुनाव परिणाम से दूरी बनाने की कोशिश करते नजर आए, जिसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक जनमत संग्रह के रूप में देखा जा रहा और जिसमें पूरे देश में रिपब्लिकन पार्टी को करारी शिकस्त मिली है। वेंस ने लिखा, ‘‘हमारी हार की वजह वह युद्ध है।’’ उन्होंने कहा कि अगर लोग यह तर्क देना चाहते हैं कि अगले छह साल के लिए सीनेट पर अपना नियंत्रण खो देना सही है, तो बेशक ऐसा तर्क दें। उन्होंने कहा, ‘‘आप सहमत हों या असहमत, कम से कम यह एक ईमानदार बात तो होगी।’’ पूरे देश में डेमोक्रेट उम्मीदवारों ने रिपब्लिकन प्रत्याशियों को हर जगह शिकस्त दी , यहां तक कि कई ऐसी जगहों पर भी जहां से इसकी उम्मीद नहीं थी। मतदाताओं ने राष्ट्रपति की पार्टी को नकार दिया। प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में ही उनके (डेमोक्रेट के) बहुमत का अंतर काफी बड़ा होगा।
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
Home
विदेश
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में वेंस ने रिपब्लिकन की हार के लिए ईरान युद्ध को जिम्मेदार ठहराया
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव में वेंस ने रिपब्लिकन की हार के लिए ईरान युद्ध को जिम्मेदार ठहराया
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें