सोनिया गांधी फिर से कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 3 सितंबर 2010

सोनिया गांधी फिर से कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं !!

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ श्रीमती सोनिया गाँधी के पक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के साथ ही वह एक बार फिर पार्टी अध्यक्ष चुन ली गई हैं। हालाँकि औपचारिक रूप से शुक्रवार ो उन्हें निर्वाचित घोषित किया जाएगा। 

अध्यक्ष पद के लिए नाम दाखिल करने के आज अंतिम दिन श्रीमती गाँधी के पक्ष में कुल 56 नामांकन पत्र दाखिल किए गए जिनमें से एक अवैध पाया गया। चंडीगढ़ के नेताओं की ओर से दाखिल एक नामांकन पत्र में जरूरी दस प्रस्तावकों के स्थान पर नौ प्रस्तावक ही होने के कारण इसे अवैध करार दिया गया। 



अपेक्षा के अनुरप अध्यक्ष पद चुनाव में किसी और नेता की ओर से नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। इससे श्रीमती गाँधी एक बार फिर निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं। वह रिकॉर्ड चौथी बार पार्टी अध्यक्ष बनी हैं तथा वर्ष 1998 से लगातार इस पद पर रहकर वह सबसे अधिक समय तक पार्टी अध्यक्ष बने रहने का पहले ही रिकॉर्ड बना चुकी हैं। 

श्रीमती गाँधी के पक्ष में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी, पार्टी महासचिव राहुल गाँधी और पार्टी के मुख्यमंत्रियों तथा अन्य प्रमुख नेताओं ने आज नामांकन पत्र भरे। 

कांग्रेस मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण में नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले इन नेताओं ने श्रीमती गाँधी के निवास दस जनपथ पर जाकर उनकी लिखित सहमति ली। (वार्ता)

कोई टिप्पणी नहीं: