कैंसर के मरीजों के शरीर में कीमोथेरेपी के दौरान स्टेम सेल का बड़ा नुकसान होता है। इससे बाद में उन्हें एनीमिया, भूख कम लगने और वजन घटने की शिकायत पैदा हो जाती है।
सैन डिएगो के एक शोधकर्ता ने उस खास जीन को ढूंढ़ लिया है, जो कीमोथेरेपी के बाद स्टेम सेल को हमेशा के लिए निष्क्रिय करने में अहम भूमिका निभाता है। प्यूमा 53 नाम के इस जीन को निष्क्रिय कर इस नुकसान को रोका जा सकता है।
शोधकर्ता यांग जू ने बताया कि प्यूमा 53 को निष्क्रिय करने से स्टेम सेल की बड़े पैमाने पर मौत रोकी जा सकेगी, साथ डीएनए को होने वाले नुकसान को भी कम किया जा सकेगा।

1 टिप्पणी:
बढिया खबर !!
एक टिप्पणी भेजें