सोनिया गाँधी चौथी बार AICC की अध्यक्ष ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 2 नवंबर 2010

सोनिया गाँधी चौथी बार AICC की अध्यक्ष !

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में AICC की बैठक में सोनिया गांधी को चौथी बार पार्टी अध्यक्ष चुन ली गईं। बैठक में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बेगुनाह युवाओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति व्यवस्था के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और राज्य में विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने माना कि जम्मू-कश्मीर सरकार के लिए एक राजनीतिक चुनौती है। जिसे वो राज्य के सभी दलों के साथ मिलकर हल करने को तैयार हैं।

सोनिया ने अपने भाषण में कहा कि सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ उनकी जंग जारी रहेगी। उन्होंने अयोध्या मसले पर कहा कि बाबरी मस्जिद को गिराना उनकी नजर में आज भी एक अपराध और निंदनीय है। साथ ही सोनिया ने कहा कि 26/11 मुंबई हमले के दोषियों को सजा दिलाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास करती रहेगी। उन्होंने कहा कि देश के लिए नरेगा की सफलता एक बड़ी उपलब्धि है। विकास दर को बनाए रखने के लिए सरकार अपने एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने पार्टी को एक साथ मिलकर काम करने के लिए आवाह्न किया।

सोनिया गाँधी ने कॉमनवेल्थ गेम्स और महाराष्ट्र में आदर्श सोसायटी घोटाले पर कुछ भी नहीं कहा। उम्मीद थी कि सोनिया इस पर सरकार का पक्ष रखेंगी, लेकिन सरकार जिस मुद्दे पर घिरी हुई है उस मुद्दे पर उन्होंने चुप्पी साध ली।

1 टिप्पणी:

Taarkeshwar Giri ने कहा…

KHANDANI SEET HAI KYA KAR SAKTE HAIN.