धार्मिक कट्टरपंथ सबसे बड़ी चुनौती. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 फ़रवरी 2011

धार्मिक कट्टरपंथ सबसे बड़ी चुनौती.

भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नक्सल हिंसा, सीमापार आतंकवाद और धार्मिक कट्टरपंथ के खिलाफ राज्य सरकारों के बीच बेहतर सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया है.

मंगलवार को नई दिल्ली में आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों के एक सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के सरकारी प्रयासों में ढील नहीं दी जा सकती.

प्रधानमंत्री ने कहा, "हमें इस बात का अहसास होने की जरूरत है कि मुख्यतः वामपंथी अतिवाद, सीमापारीय आतंकवाद, धार्मिक कट्टरपंथ और सांप्रदायिक हिंसा से गंभीर चुनौतियां और खतरे अभी भी मौजूद हैं."

मनमोहन सिंह ने कहा कि जहां तक वामपंथी अतिवाद का सवाल है तो 2010 में एक साल पहले के मुकाबले हमलों और हताहत होने वाले सुरक्षा बलों की संख्या में कमी आई, हालांकि मरने औऱ घायल होने वाले आम लोगों की संख्या बढ़ी.

भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड हिंसा के स्तर को देखते हुए चिंता का विषय है. उन्होंने कहा, उड़ीसा और महाराष्ट्र की समस्या भी अत्यंत गंभीर है.

प्रधानमंत्री सिंह ने मुख्यमंत्रियों से केंद्रीय सुरक्षा बलों की मदद से विभिन्न प्रांतों के साझा ऑपरेशंस की संख्या बढ़ाने पर विचार करने को कहा. उन्होंने कहा कि माओवादियों के खिलाफ संघर्ष में केंद्रीय और प्रांतीय पुलिस के संसाधनों और जवाब में अधिक समन्वय की जरूरत है.

कोई टिप्पणी नहीं: