पाक परमाणु में भारत से अधिक सक्षम. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 फ़रवरी 2011

पाक परमाणु में भारत से अधिक सक्षम.

अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान ने अपने परमाणु हथियारों का भंडार दोगुना कर लिया है. अब उसके जखीरे में 100 से ज्यादा आधुनिक परमाणु हथियार हैं.

अमेरिका के गैर सरकारी विश्लेशकों का हवाला देकर वॉशिंगटन पोस्ट ने बताया कि सिर्फ चार साल पहले पाकिस्तान के परमाणु जखीरे में हथियारों की संख्या 30 से 60 तक थी, लेकिन अब यह बढ़ चुकी है.

अखबार ने इंस्टिट्यूट फॉर साइंस एंड इंटरनेशनल सिक्योरिटी के अध्यक्ष डेविड अलब्राइट के हवाले से कहा है कि पाकिस्तान ने अपने परमाणु शस्त्रागार में तेजी से बढ़ोतरी की है. उन्होंने कहा कि प्लूटोनियम के उत्पादन और यूरेनियम की समृद्धता के कारण इस्लामाबाद शस्त्रागार में लगभग 110 परमाणु हथियार हो सकते हैं.

अखबार ने उल्लेख किया कि परमाणु हथियारों की संख्या में बढ़ोतरी के फलस्वरूप फिलहाल पाकिस्तान के पास भारत की तुलना में अधिक परमाणु हथियार हैं. रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास करीबन 60 से 100 परमाणु हथियार हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: