डॉ.बिनायक सेन की जमानत याचिका खारिज. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2011

डॉ.बिनायक सेन की जमानत याचिका खारिज.


छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट ने मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ.बिनायक सेन की जमानत याचिका खारिज कर दिया है। इनकी जमानत याचिका का राज्य सरकार ने माओवादियों से संबंध रखने के आधार पर विरोध किया। जस्टिस टीपी शर्मा, आरएल झंवर की डिवीजन बेंच में राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता किशोर भादुड़ी ने कई तर्क दिए। उन्होंने कहा कि बिनायक सेन खुद को बच्चों का डॉक्टर बताते हैं, लेकिन इलाज संबंधी उनका कोई रिकॉर्ड नहीं है। 

पीजूष गुहा के पास ऐसा कोई दस्तावेजी सबूत नहीं मिला, जिससे उसे तेंदूपत्ता व्यवसायी माना जाए। जो पत्र और दस्तावेज बरामद हुए, उससे यह साबित होता है कि दोनों के संबंध नक्सलियों से हैं और वे देशद्रोही गतिविधियों में लिप्त थे। डॉ. सेन खुद को डाक्टर बताते हैं लेकिन उनके यहां छानबीन में दवा, इलाज संबंधी उपकरण सहित डाक्टरी करने के एक भी प्रमाण सामने नहीं आए। बरामद साहित्य, दस्तावेज, कंप्यूटर के रिकार्ड से पता चलता है कि उनके संबंध माओवादियों से हैं।

माओवादियों से मिले दस्तावेजों में भी इन तीनों के साथ ही बिनायक की पत्नी इलीना का भी उल्लेख मिला है। अगर ये लोग सामाजिक संस्था से जुड़ें हैं तो नक्सलियों के पास इनका नाम और रिकार्ड कैसे आया?

1 टिप्पणी:

बेनामी ने कहा…

ab kahira ki tarah yaha bhi kranti ki jaroorat hai. fascism ka chehr samne hai . har padha likha aadmi jail me hoga , shame .....2....2...