होटल राजहंस में 25वें सूरजकुण्ड हस्त शिल्प मेले की सोमवार को विधिवत रूप से घोषणा की गई। यह मेला 1 से 15 फरवरी तक सूरजकुंड परिसर में लगेगा जिसमें देश-विदेश से शिल्पकार शामिल होंगे। इस मेले की थीम आंध्रप्रदेश रखी गई है। जबकि उजबेकिस्तान को पार्टनर कंट्री के तौर पर शामिल किया गया है।
मेले का उद्घाटन आज केन्द्रीय पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय करेंगे। इस बार मेला क्षेत्र को सात एकड और ज्यादा फैलाया गया है अब इसका कुल क्षेत्रफल् लगभग 30 एकड हो गया है। इस मेले में केन्द्र शासित प्रदेशों सहित कुल 27 राज्यों से दस्तकार व कलाकार भाग ले रहे है। हरियाणा के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश जैन ने सोमवार को बताया कि मेले का उद्घाटन केन्द्रय पर्यटन मंत्री सुबोध कांत सहाय करेंगे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर आन्ध्र प्रदेश के पर्यटन मंत्री वति वसन्त कुमार, हरियाणा पर्यटन विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव महासिंह, हरियाणा पर्यटन निगम के महाप्रबंधक एसएन राय, मेला प्रशासक डा.डी.सुरेश, आन्ध्र प्रदेश पर्यटन विभाग के पर्यटन सचिव जायेस रंजन, फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त अनिल राव भी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें