आइएनएस विंध्यागिरी डूब गया. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2011

आइएनएस विंध्यागिरी डूब गया.

मुंबई एयरपोर्ट पर नौसेना का युद्धपोत आइएनएस विंध्यागिरी अब डूब गया। इसमें सवार करीब चार सौ लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। इसमें आग लगी थी। जहाज पर लदे विस्फोटकों में आग लगी। आग लगने की वजह मर्चेंट वैसेल से टक्कर बताया जा रहा है।


मौके पर करीब दमकल की 10 गाड़ियां और 5 टैंकर पहुंच चुके थे। प्रशासन आग बुझाने की लगातार कोशिश में जुटा हुआ था।

इस जहाज जहाज से अधिकारी फैमली डे मनाने गए थे। नौसेना का यह युद्धपोत रविवार शाम को एक व्यापारी जहाज से टकरा गया। हादसा शाम करीब 4:45 बजे हुआ। युद्धपोत आईएनएस विंध्यगिरि मुंबई बंदरगाह पर प्रवेश कर ही रहा था तभी जहाज एमवी नॉर्दलेक से टक्कर हो गई। उसमें कंटेनर लदे थे। कोलाबा के तट के पास रॉक लाइट हाउस के पास हुई टक्कर में नेवीगेशनल चैनल को नुकसान नहीं हुआ है। सेना के सीपीआरओ कैप्टन मनोहर नांबियार ने बताया कि नुकसान के आकलन के लिए दोनों जहाजों को डॉकयार्ड पर लाया गया है। टक्कर क्यों और कैसे हुई इसकी भी जांच होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: