
बिहार के बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक दंपती के शरीर पर केमिकल डालकर उन्हें जला दिया गया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। केमिकल की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार गौरीपांच गांव में रिटायर टीचर सारा देवी अपने पति नागेश्वर झा के साथ घर के बाहर सोई हुई थी कि रात में अज्ञात लोग उन्हें उठाकर घर के पास ले गए और दोनों के शरीर पर केमिकल डाल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
तेघड़ा थाना के प्रभारी रामलाल प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने दोनों का शव बरामद कर लिया है। दोनों शव पूरी तरह झुलस गए हैं, जिससे उनकी पहचान भी मुश्किल से हो पा रही है।
उन्होंने कहा कि इस मामले की एक एफआईआर थाने में दर्ज करा दी गई है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें