रक्षा विभाग का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 फ़रवरी 2011

रक्षा विभाग का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त.


नासिक के घनी आबादी वाले एक रिहायशी इलाके में बुधवार की सुबह रक्षा विभाग के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसके दोनों चालकों की मौत हो गई।  

नासिक पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सुबह नौ बजे से कुछ पहले हुई। हेलीकॉप्टर जय भवानी क्षेत्र में एक बंगले के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की वजह और चालकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। नजदीकी देवलाली शिविर क्षेत्र के रक्षा अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मौके पर पहुंच चुके हैं। पूरे इलाके में आम लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: