सियालदह राजधानी को उड़ाने की साजिश नाकाम हो गई है। सोमवार को ट्रेन से तीन जिंदा देशी बरामद हुए हैं। बम होने की खबर से धनबाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई थी। ट्रेन के अंदर बैठे 792 यात्रियों में दहशत फैल गई।
जीआरपी ने बम को बरामद कर उसे पानी में डाला और डिफ्यूज करने की कोशिश की। करीब 35 मिनट तक पूरी ट्रेन की तलाशी ली गई। बम कहां से आया, इसका पता नहीं चल पाया है। तीनों बम एक प्लास्टिक की थैली में रखे थे।
बम कोच संख्या बी 4 की 27 नंबर बर्थ पर रखा हुआ था। यह सीट दुर्गापुर से एन चटर्जी के नाम से बुक थी। दुर्गापुर में श्री चटर्जी ट्रेन में चढ़े और जब वह सोने जा रहे थे तभी उनकी नजर प्लास्टिक की थैली पर पड़ी। थैली खोल कर देखने पर उन्होंने उसमें बम पाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें