रूपम जमानत याचिका: फैसला सुरक्षित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 अप्रैल 2011

रूपम जमानत याचिका: फैसला सुरक्षित


पूर्णिया विधायक राजकिशोर केसरी हत्याकांड में मुख्य आरोपी रूपम पाठक की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सीबीआई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। सोमवार को हुई सुनवाई में सीबीआई और रूपम के वकील के बीच जमानत याचिका पर जिरह हुई। 

सीबीआई के वकील ने कोर्ट के सामने पक्ष रखा कि रूपम मानसिक रूप से तैयार होकर चाकू के साथ विधायक के घर पहुंची थी। दूसरी तरफ रूपम के वकील दिनेश कुमार ने कहा कि सीबीआई पहले ही यह मान चुकी है कि यह गैर इरादतन हत्या है। ऐसी स्थित में रूपम को जमानत दी जा सकती है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद सीबीआई के विशेष न्यायाधीश धीरेंद्र पांडेय ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: