कलमाड़ी कांग्रेस से हुए निलंबित. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 अप्रैल 2011

कलमाड़ी कांग्रेस से हुए निलंबित.

कांग्रेस ने कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले में गिरफ्तार सांसद सुरेश कलमाड़ी को पार्टी से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने यह जानकारी दी।

कलमाड़ी को सोमवार गिरफ्तार किए जाने के खबर आते ही पार्टी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। सेक्रेटरी पद से कलमाड़ी से पहले ही इस्तीफा ले लिया गया था।

सीबीआई ने बहुचर्चित कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला मामले में खेल आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें मंगलवार को सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं: