प्रोफेसर मटुकनाथ ने किया साष्टांग मार्च. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 अप्रैल 2011

प्रोफेसर मटुकनाथ ने किया साष्टांग मार्च.

पटना विश्वविद्यालय के बर्खास्त प्रोफेसर मटुकनाथ चौधरी अपनी बर्खास्तगी के आदेश को वापस लेने की मांग को लेकर गुरुवार को राजभवन तक ‘साष्टांग मार्च' किया. उन्होंने साष्टांग मार्च पटना उच्च न्यायालय स्थित अम्बेडकर की मूर्ति के पास से प्रारम्भ किया.पुलिस ने हालांकि उन्हें राजभवन के पहले ही रोक दिया. ने किया

उनके साथ उनकी प्रेमिका जूली सहित करीब एक दर्जन लोग मांगों के समर्थन में तख्तियां लिए हुए थे.
मटुकनाथ ने कहा कि उनकी बर्खास्तगी गैरकानूनी है और उनकी अपील पर राजभवन सचिवालय द्वारा सुनवाई में देरी की जा रही है.उन्होंने कहा कि अपनी बर्खास्तगी को लेकर उन्होंने करीब ढाई वर्ष पूर्व अपील की थी, लेकिन इस पर अब तक सुनवाई नहीं हुई है.
चौधरी के अनुसार इस साष्टांग मार्च का उद्देश्य राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराना है. उन्होंने कहा, जैसे लोग भगवान के दरबार में साष्टांग करते हुए पहुंचते हैं, उसी तरह हमने भी राज्यपाल के यहां सष्टांग करते हुए जाने का प्रयास किया. अगर उनके मामले में कोई सुनवाई नहीं होती है तो 24 अप्रैल से वह आमरण अनशन पर बैठेंगे. विभिन्न आरोपों को लेकर मटुकनाथ को जुलाई 2006 में निलम्बित किया गया था तथा बाद में 20 जुलाई 2009 को बर्खास्त कर दिया गया था.

2 टिप्‍पणियां:

Udan Tashtari ने कहा…

जाने कब इनके दिन बहुरेंगे...

Sushil Bakliwal ने कहा…

इनका साष्टांग मार्च सफल हो.