राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाडी को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार कलमाडी को शुरुआती पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में कथित अनियमितताओं के मामले में सुबह सीबीआई के समक्ष पेश हुए थे। सीबीआई ने नये सबूतों के आधार पर पूछताछ के बाद कलमाडी को गिरफ्तार किया। सीबीआई की टीम ने हाल ही में लंदन में क्वीन बेटन रिले के संबंध में वहां के कुछ लोगों से पूछताछ की थी।
कलमाडी को 15 अप्रैल को सीबीआई के समक्ष पेश होना था लेकिन देश से बाहर होने की वजह से वह पेश नहीं हो सके थे।
सीबीआई को कॉमनवेल्थ आयोजन समिति का एक वीडियो मिला है जिसमें कलमाडी अपने सहयोगी वीके वर्मा के साथ मिलकर स्विस टाइमिंग कंपनी को टाइम स्कोरिंग एंड रिजल्ट का कॉन्ट्रेक्ट दे रहे हैं। इसी मामले में आयोजन समिति के महासचिव ललित भनोट पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
समन के बाद भी CBI के सामने पेश नहीं हुए कलमाडी
कलमाडी के गिरफ्तारी पर बीजेपी के नेता कीर्ति आजाद ने कहा कि अभी तो कलमाडी गिरफ्तार हुए हैं। इसके बाद बी बड़ी मछलियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। कलमाडी तो केवल छोटी मछली है।
लंदन में ए एम फिल्म्स के मालिक आशीष पटेल से भी सीबीआई ने पूछताछ की थी। इस पूछताछ में सीबीआई को कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी। इस पूछताछ के आधार पर सीबीआई ने कलमाडी को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन कई बार कलमाडी कलटी काट गए। आज जब वो पूछताछ के लिए हाजिर हुए तो सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

1 टिप्पणी:
ye to bahut pahle ho jana tha,..kisi ko to bali ka bakra banana tha!
एक टिप्पणी भेजें