लंदन, 29 जनवरी, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कुछ मुस्लिम बहुल वाले देशों से अमेरिका में आने वाले शरणार्थियों और अप्रवासियों पर अस्थाई रोक संबंधी एक नीति को लागू करने पर अपनी असहमति जताई है। ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों ने कल श्री ट्रम्प की इस नीति का विरोध नहीं करने के लिए सुश्री थेरेसा की आलोचना की थी। सुश्री थेरेसा के प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की शरणार्थियों और अप्रवासियों से संबंधित नीति अमेरिकी सरकार का मामला है और इसी प्रकार इस मामले में ब्रिटेन की नीति भी ब्रिटिश सरकार से संबंधित मामला है। प्रवक्ता ने कहा ,“ लेकिन हम इस प्रकार की नीति से सहमत नहीं हैं।” उन्होंने इस नीति के कारण ब्रिटेन के नागरिकों पर पड़ने वाले प्रभाव का भी हवाला दिया। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुछ मुस्लिम बहुल वाले देशों से अमेरिका में आने वाले शरणार्थियों और अप्रवासियों की संख्या सीमित करने संबंधी एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इस आदेश के तहत आतंकवादी हमलों से बचने का हवाला देते हुये सीरिया और छह अन्य मुस्लिम बहुल देशों से आ रहे शरणार्थियों को देश में प्रवेश करने पर चार महीने तक के लिए अस्थायी रोक लगा दी गयी है।
रविवार, 29 जनवरी 2017
ट्रम्प की अप्रवासी नीति से हूं असहमत: थेरेसा
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें