देहरादून, 10 जुलाई, उत्तराखंड के देहरादून में आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आशियाना एनेक्सी का उद्घाटन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशियाना एनेक्सी निर्माण की लागत एक करोड़ 99 लाख 80 हजार रुपये आयी है। इसकी 27 सितम्बर 2016 को आधारशिला रखी गई थी और इसका निर्माण कार्य 10 माह में पूरा किया गया। यह भवन ग्रीन तकनीक एवं अापदारोधी तकनीक पर आधारित है। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. कृष्णकांत पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रोटोकॉल मंत्री श्री धनसिंह रावत, सांसद डॉ, रमेश पोखरियाल निशंक, श्रीमती माला राजलक्ष्मी शाह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। इससे पूर्व राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रपति का जौलीग्रान्ट हवाई अड्डे पर स्वागत किया।
सोमवार, 10 जुलाई 2017
प्रणव मुखर्जी ने किया आशियाना एनेक्सी का उद्घाटन
Tags
# उत्तराखंड
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें