मुंबई. 08 जुलाई, बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम क्लासिक फैशन को पसंद करती हैं। यामी हर मौसम में कुछ फैशनेबल कपड़े पहनना बेहद पसंद हैं, लेकिन वह क्लासिक कपड़ों से कभी नहीं ऊबती हैं और यह हमेशा उनकी पसंद में शुमार रहता है। यामी कपड़ों और स्टाइल को लेकर मानती हैं कि सहज और स्टाइलिश कपड़े पहनने चाहिए। यामी ने कहा एक बढ़िया सफेद टी-शर्ट आपके पास जरूर होना चहिए, इसे स्कर्ट, पलाजो या जींस के साथ पहना जा सकता है, जो क्लासिक लुक देता है। व्हाइट क्रू नेक गोल गला वाले टी-शर्ट किसी भी लड़की के ऊपर फबती है। उन्होंने कहा फुटवेयर की जब आती है तो न्यूड पम्प्स सबेस भरोसेमंद और वर्सेटाइल विकल्प हैं। आप इन्हें टी-शर्ट, स्कर्ट या किसी भी परिधान के साथ पहन सकती हैं। स्कीनी (टाइट एवं चिपके हुए) आजकल बाजारों में आसानी से उपलब्ध हैं और वार्डरोब में इन्हें जरूर शामिल करना चाहिए। लड़कियों को जींस के साथ प्रयोग जरूर करना चाहिए और अपना स्टाइल और ट्रेंड सेट करने की कोशिश करनी चाहिए। क्रॉप्ड जींस पहनें, जो हर आकार के शरीर पर जंचता है। यामी ने कहा काम पर जाने के लिए या रात में दोस्तों के साथ बाहर जाने के लिए क्लासी बैग रखें, जो आपके लुक के साथ सूट करें। आप शोल्डर बैग या टोट्स, टैन या बीज या लेदर (चमड़ा) बैग का इस्तेमाल कर सकती हैं।
रविवार, 9 जुलाई 2017
क्लासिक फैशन को पसंद करती हैं यामी गौतम
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें