तालिबान के हमले में 13 सैनिक मारे गए : अफगानिस्तान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 मार्च 2019

तालिबान के हमले में 13 सैनिक मारे गए : अफगानिस्तान

13-army-killd-in-taliban-attack
काबुल, 12 मार्च, अफगानिस्तान के पश्चिमी बडगिस प्रांत में पिछले तीन दिन में तालिबान विद्रोहियों के साथ लड़ाई में कम से कम 13 सैनिक मारे गए हैं। इस दौरान विद्रोहियों ने कई सैन्य चौकियों पर हमला किया। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जमशेद शाहबी ने बताया कि एक दर्जन अन्य सैनिकों का कुछ अता-पता नहीं है। उन्होंने बताया कि शनिवार को बाला मुर्घाब जिले में लड़ाई शुरू हुई। सेना ने कई हवाई हमले किए। लड़ाई में 42 विद्रोही मारे गए और 15 सैनिक घायल हुए हैं। प्रांतीय परिषद के सदस्य मोहम्मद नसीर नाजरी ने मृतकों की संख्या अधिक बताई है। उन्होंने कहा कि 20 सैनिक मारे गए और 20 अन्य लापता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: