मधुबनी : लोक अभियोजक एवं अपर लोक अभियोजक को दी गयी कानून की किताबें - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 12 मार्च 2019

मधुबनी : लोक अभियोजक एवं अपर लोक अभियोजक को दी गयी कानून की किताबें

law-book-distributed-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) 12, मार्च 2019,: बिहार न्यायिक अकादमी,गायघाट,पटना के द्वारा जिले में कार्यरत लोक अभियोजक एवं अपर लोक अभियोजक के लिए कानूनी किताब उपलब्ध कराया गया है। श्री शीर्षत कपिल अषोक,जिला पदाधिकारी,मधुबनी की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी,मधुबनी के न्यायालय के समीप एक बैठक आहूत की गयी। जिसमें सभी लोक अभियोजक एवं अपर लोक अभियोजकों के द्वारा भाग लिया गया। तत्पष्चात जिला पदाधिकारी,मधुबनी के द्वारा सभी उपस्थित प्रत्येक लोक अभियोजक एवं अपर लोक अभियोजकों 49 कानून की किताबें दी गयी।  इस अवसर पर श्री सुनील कुमार,प्रभारी विधि शाखा,मधुबनी, श्री राजेन्द्र राय,लोक अभियोजक, श्री अजीत कुमार सिन्हा,वरीय अपर लोक अभियोजक, श्री मणिकांत झा, श्री कमलाकांत शरण झा, फैज अहमद, श्री मिश्रिलाल यादव, श्री कामेष्वर झा, आरिफ हुसैन, श्री वीरेन्द्र कुमार,श्रीमती कुमारी मधुरानी समेत अन्य अभियोजक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: