मनसे का एक मात्र विधायक शिवसेना में लौटा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 मार्च 2019

मनसे का एक मात्र विधायक शिवसेना में लौटा

mns-mla-return-shivsena
मुंबई, 11 मार्च, राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के इकलौते विधायक शरद सोनेवाल सोमवार को शिवसेना में वापस आ गए। पुणे जिले की जुन्नार सीट से विधायक सोनेवाल 2014 के विधानसभा चुनाव में मनसे के टिकट पर जीतने वाले एक मात्र प्रत्याशी थे। महाराष्ट्र की राजनीति में मनसे की उपस्थिति में तेजी से गिरावट आई है। सोनेवाल अपने समर्थकों के साथ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गए। विधायक ने कहा कि उन्होंने शिवसेना में शामिल होने से पहले राज ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से बात की थी। महाराष्ट्र में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जुन्नार विधानसभा शीरूर लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है। इस सीट से शिवसेना के शिवाजी राव आधलराव पाटिल सांसद हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: