मधुबनी : दुर्गापूजा के मद्देनजर सभी प्रकार का अवकाश रद्द - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 सितंबर 2019

मधुबनी : दुर्गापूजा के मद्देनजर सभी प्रकार का अवकाश रद्द

all-leave-cancel-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : इस वर्ष दुर्गापूजा का त्योहार-2019 दिनांक 29.09.2019 से प्रारंभ होकर दिनांक 08.10.2019 को संपन्न होने जा रहा है। दुर्गापूजा त्योहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन की ओर से सभी सम्यक कार्रवाई की जाती है एवं बड़े पैमाने पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाती है। वर्णित परिप्रेक्ष्य में दुर्गापूजा त्योहार-2019 के मद्देनजर जिला पदाधिकारी,मधुबनी द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में सभी प्रकार का अवकाश रद्द किया गया है। इस आशय की सूचना सभी अनुमंडल पदाधिकारी/सभी भूमि सुधार उप-समाहत्र्ता,मधुबनी/सभी अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,मधुबनी तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचल अधिकारी,सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,सभी कार्यक्रम पदाधिकारी,मनरेगा तथा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,मधुबनी जिला को दी गयी है। साथ ही इसकी सूचना सभी पदाधिकारियों को अपने अधीनस्थ सभी संबंधित पदाधिकारियों/पर्यवेक्षकों को देने का निदेश दिया गया है। विशेष परिस्थिति में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों की अनुशंसा के आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा अवकाश की स्वीकृति प्रदान की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: