अमित शाह निहत्थे लोगों पर गोली चलाने का आदेश देते हैं : नवाब मलिक - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 18 दिसंबर 2019

अमित शाह निहत्थे लोगों पर गोली चलाने का आदेश देते हैं : नवाब मलिक

amit-shah-order-to-fire-nawab-malik
नागपुर, 18 दिसंबर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक ने बुधवार को आरोप लगाया कि जिस तरह से जनरल डायर ने जलियांवाला बाग में लोगों पर गोलीबारी की थी, उसी तरह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश के नागरिकों पर गोलीबारी करा रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को हिंसक वारदातें हुई थीं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर कथित रूप से पथराव किया और सार्वजनिक बसों में आग लगा दी, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस ने बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसूगैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। 

कोई टिप्पणी नहीं: