शाहपुर,22 दिसम्बर (आर्यावर्त संवाददाता) । पल्ली के ईसाई समुदाय में खासा उत्साह नजर आ रहा है। बड़े दिन को धूमधाम से मनाने के सिलसिले में कभी कैरोल टीम के द्वारा कैरोल गीत गूंज तो कभी बालक येसु की शोभा यात्रा निकाली जा रही है। शाहपुर पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर भास्कर बोज्ज़ा ने कहा कि इस पल्ली में हरेक साल बालक येसु की शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इस बार आज रविवार 22 दिसम्बर को शाहपुर नगर में बालक येसु की शोभा यात्रा निकाली गयी। इस बार पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा का उत्तराधिकारी व बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष सेबास्टियन कल्लुपुरा शिरकत किए। आज रविवार को धर्माध्यक्ष सेबास्टियन कल्लुपुरा शाहपुर पल्ली में रहे। यहां पर बालक येसु की शोभा यात्रा निकाली गयी।इस शोभा यात्रा के मुख्य अतिथि थे।करीब 500 से अधिक संख्या में भक्तगण थे। अधिकांश क्रिसमस बाबा के रंग में रंगे रहे। खुद धर्माध्यक्ष सेबास्टियन भी टॉपी धारणकर भक्तों को क्रिसमस संदेश दिए।क्रिसमस नजदीक है। ईसा मसीह के जन्मदिवस यानी की क्रिसमस की तैयारियां पूरे देश में शुरू हो चुकी हैं। गिरजाघर सजने लगे हैं और बच्चे भी स्कूलों में क्रिसमस की लंबी छुट्टी में कहीं ना कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। बड़ा दिन यानी की क्रिसमस के साथ ही और साथ ही नए साल की गर्माहट को भी महसूस किया जा सकता है। क्रिसमस के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को आप भी बधाई और शुभकामना संदेश दें। आप अपने पड़ोसी को क्रिसमस का संदेश जरूर दें। इस बीच शाहपुर पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर भास्कर बोज्ज़ा ने कहा कि क्रिसमस के अवसर पर अर्द्धरात्रि मिस्सा आयोजित की जाएगी। समारोही मिस्सा 24 दिसम्बर को 11:00 बजे रात से और 25 दिसम्बर को सुबह 9:00 से मिस्सा होगा।बक्सर धर्मप्रांत के शाहपुर पल्ली में क्रिसमस पर्व को लेकर चर्च व भक्तगण के घरों में तैयारियां चल रही है। इस वर्ष भी विशेष साज सजा और विद्युत सजावट की जा रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें