झारखण्ड एक्जिट पोल का अनुमान, महागठबंधन की बन सकती है सरकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 21 दिसंबर 2019

झारखण्ड एक्जिट पोल का अनुमान, महागठबंधन की बन सकती है सरकार

jharkhand-exit-poll-against-bjp
रांची 20 दिसंबर, झारखंड विधानसभा के लिए पांच चरणों में हुए मतदान के तुरंत बाद कराये गये सर्वे (एक्जिट पोल) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) फिर से सरकार बनाने के लिए जरूरी जादुई आंकड़े से दूर है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का महागठबंधन करीब दिख रहा है। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से आखिरी चरण में संथालपरगना की 16 सीटों के लिए आज मतदान समाप्त होने के बाद दो अलग-अलग एजेंसियों ने न्यूज चैनलों साथ किये गये एक्जिट पोल के नतीजे जारी किये है, जिसमें झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले महागठबंधन की सरकार बनने की संभावना सबसे अधिक जतायी गयी है। आजतक और एक्सिस माइ इंडिया के अनुसार झामुमो-कांग्रेस-राजद को सबसे अधिक 38 से 50 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, भाजपा को 22 से 32, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) को दो से चार, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो के ऑल इंडिया झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) को तीन से पांच तथा अन्य को चार से सात सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: