मधुबनी : CAB और NRC के विरोध में कन्हैया कुमार ने की सभा, मोदी शाह परबोल हमला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 22 दिसंबर 2019

मधुबनी : CAB और NRC के विरोध में कन्हैया कुमार ने की सभा, मोदी शाह परबोल हमला

kanhaiya-kumar-in-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता)  : CAB और NRC के विरोध में आज मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड के रहिका माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में जेएनयू ब्रांड छात्र नेता कन्हैया कुमार ने एक जनसभा की। जनसभा के माध्यम से उन्होंने देश की नरेंद्र मोदी सरकार और अमित शाह और जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये कानून देश विरोधी है, ओर नोटबन्दी की तरह यह भी एक काला कानून साबित होगा देश के लिए। ये नरेंद्र मोदी की सरकार इस देश को हिन्दू राष्ट् बनाना चाह रही है। ये देश एक धर्मनिरपेक्ष देश है और यहाँ सभी धर्मों के लोगों को रहने का अधिकार है। अगर देश मे NRC लागू हुआ तो यह देश बर्बाद हो जाएगा। यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह रंगा ओर बिल्ला की जोड़ी है, जो देश को बर्बाद करने पर तुली हुई है। डेस्क के लोगों की परेशानियों को दरकिनार करते हुए देश को असल मुद्दों से भटक कर पहले देश, ओर अब धर्म की राजनीति कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: