मधुबनी : कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर संविधान बचाओ पदयात्रा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 28 दिसंबर 2019

मधुबनी : कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर संविधान बचाओ पदयात्रा

madhubani-congress-padyatra-for-constitution
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस, पर संविधान बचाओ पदयात्रा निकाला। यात्रा का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष शितलाम्बर झा ने कहा की आजाद हिंदुस्तान को हमारे पूर्वज एवं नेतृत्व करता जिस तरह के संविधान दिया आज वो सुरक्षित नहीं है। फासीवादी ताकत ने हिंदुस्तान के अंदर एक दूसरे के खून के प्यासे बना दिया, आपस में लड़ा कर अमन को खत्म करने का काम किया। हिंदुस्तान के संविधान मे जिस तरह से सभी धर्म सभी जाति से उसमें छेड़-छाड़ की जा रही है, लोगो को संविधानिक अधिकार को हनन किया जा रहा है। बेवजह लोगों को अत्याचार कर फँसाने का काम किया जा रहा है। आज हमारे पूर्वजों की आत्मा को इनके द्वारा की जा रही दमनकारी नीति के वजह कर उनके आत्मा को ठेस पहुँच रही है। कांग्रेस पार्टी पदयात्रा के जरिए हिंदुस्तान की रक्षा और संविधान की रक्षा के लिए संकल्प लेती है। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: