शर्मिष्ठा मुखर्जी को अमित शाह के आवास के पास हिरासत में लिया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

शर्मिष्ठा मुखर्जी को अमित शाह के आवास के पास हिरासत में लिया गया

sharmistha-mukherjee-arrest
नयी दिल्ली, 20 दिसंबर, नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में यहां शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह के आवास के पास प्रदर्शन के दौरान दिल्ली महिला कांग्रेस की प्रमुख शर्मिष्ठा मुखर्जी को संगठन के कुछ अन्य सदस्यों के साथ हिरासत में लिया गया। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री शर्मिष्ठा ने ‘पीटीआई’ को बताया कि दिल्ली महिला कांग्रेस की करीब 50 अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया और मंदिर मार्ग पुलिस थाना ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने शाह के आवास के पास प्रदर्शन मार्च के दौरान शर्मिष्ठा और संगठन के कुछ अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया।

कोई टिप्पणी नहीं: