बिहार : ईसाई समुदाय जाएंगे 2 फरवरी को मोकामा मां मरियम तीर्थयात्रा में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 फ़रवरी 2020

बिहार : ईसाई समुदाय जाएंगे 2 फरवरी को मोकामा मां मरियम तीर्थयात्रा में

christiasn-will-go-mokama-tomorow
पटना, 01 फ़रवरी. ईसाई समुदाय खुश हैं.अब सबेरे वाली स्पेशल ट्रेन से मोकामा चले जाएंगे. 2 फरवरी को सुबह 5:10 बजे ट्रेन नम्बर 03258 पटना जंक्शन से  स्पेशल ट्रेन मोकामा स्टेशन तक जाने के रवाना होगी.वहीं गाड़ी ट्रेन संख्या 3257 बनकर मोकामा स्टेशन से शाम 7:45 चलकर पटना पहुंचेगी. एक दर्जन स्टेशनों पर रूकेगी. यह है पटना, राजेंद्र नगर, गुलजारबाग, पटना साहिब,फतुहा, खुशरूपुर , बख्तियारपुर ,अथमल गोला,बाढ़,कन्हाईपुर,मोर और माेकामा. स्पेशन ट्रेन से मां मरियम भक्तगण पटना से मोकामा जा सकते हैं और मोकामा से पटना आ सकते हैं.प्रत्येक साल मोकामा चर्च के द्वारा पूर्व मध्य रेलवे को चिट्ठी लिखकर यह आग्रह किया जाता है कि भक्तों को तीर्थयात्रा में शामिल होने एवं तीर्थयात्रा से सकुशल घर पहुंच सके.इसके आलोक में पटना से मोकामा अप 5:10 सुबह और मोकामा से पटना डाउन 19:45 शाम स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था हो. बताते चले कि राजन क्लेमेंट साह नामक लोकधर्मी ने भी भरपूर  प्रयास किया है.उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्य मंत्री, रेलमंत्री व रेल अधिकारियों को ई-मेल भेजकर स्पेशल ट्रेन 2 फरवरी को चलवाने का निवेदन किया गया था।इस बीच फादर एडिसन आमस्टॉग,फादर जोनसन,फादर अमल राज ने भी जोरदार प्रयास किया.अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय की मांग को लाइव आर्यावर्त भी प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया.चतुर्दिक प्रयास करने का सार्थक परिणाम सामने आया है. ईसाइयों का प्रयास रंग लाया.लोकधर्मी और याजक मिलकर साझा कार्य करेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगा ही. राजन ने कहा कि उन्हें खेद है कि शताब्दी कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल और माननीय मुख्यमंत्री जी नहीं आ सकें.खैर ,सभी को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिल से दे रहे हैं.

मोकामा में 2 फरवरी,2020 को महापर्व दिवस का कार्यक्रम
06:00 बजे से पहला यूखरिस्तीय समारोह,फादर प्रदीप कुमार,ये.स.सहायक पल्ली पुरोहित,मोकामा.07:15 बजे से मध्यस्थ प्रार्थना एवं यूखरिस्तीय समारोह-फातिमा माता सुसमाचार केन्द्र,पटना. 09:30 बजे से बंधनों से छुटकारा एवं चंगाई  यूखरिस्तीय समारोह, फादर डॉन बॉस्को,इन्दौर. 12:00 बजे से मां मरियम की तीर्थ यात्रा. 01:00 से मुख्य यूखरिस्तीय समारोह, महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा,ये.स.मुख्य याजक धर्माध्यक्ष सेबास्टियन कल्लुपुरा,पटना के उत्तराधिकारी एवं बक्सर के प्रेरितिक प्रशासक,रायगंज धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष फुलजेंस अलोसियुस तिग्गा,धर्माध्यक्ष पॉल लिपिक (नेपाल),धर्माध्यक्ष काजीटन फ्रांसिस (मुजफ्फरपुर), धर्माध्यक्ष पीटर सेबास्टियन गोबियस (बेतिया) और सभी पुरोहितों के कर कमलों द्वारा. पल्ली पुरोहित , कैथोलिक चर्च,मोकामा,पटना एवं समस्त मोकामा  पल्लीवासी.

कोई टिप्पणी नहीं: