बिहार : कुर्जी पल्ली के मरियम भक्त पदयात्री मां मरियम के तीर्थधाम, मोकामा पहुंचे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 2 फ़रवरी 2020

बिहार : कुर्जी पल्ली के मरियम भक्त पदयात्री मां मरियम के तीर्थधाम, मोकामा पहुंचे

mother-marry-mokama
पटना, 02 फरवरी। आज कुर्जी पल्ली के सैकड़ों की संख्या में  मरियम भक्त पदयात्री मां मरियम के तीर्थधाम, मोकामा पहुंच गए। कुर्जी पैदल यात्रियों का नेतृत्व विनय पंचम,नीरज जोसेफ,संजय साह, प्रदीप साह, रोहित, रजनी कुजूर, करूणा डेविड आदि  कर रहे थे। बताते चले कि कुर्जी पल्ली में रहने वाले मां मरियम भक्त बीस साल से पदयात्रा करके मां मरियम के द्वार मोकामा में माथा पटकने जाते हैं। इनके साथ कुर्जी पल्ली के प्रधान पल्ली पुरोहित फादर प्रशांत पायस माइकल गए थे। कोई 100 से अधिक मरियम भक्त पैदल चलकर मोकामा पहुंचे।कोई आगे और कोई पीछे रहकर पहुंचे। बताते चले कि 31 जनवरी को पदयात्री कुर्जी पल्ली से चलकर बख्तियारपुर पहुंचे थे।आज यहां से 01फरवरी को तड़के तीन बजे सुबह से चलना शुरू किए।बाढ़ चर्च में आराम करके बढ़े ।आराम कर-करके साढ़े सात बजे शाम में मोकामा पहुंचे। यहां आकर कुर्जी पैदल यात्री दल के भक्त माता मरियम का दर्शन करने चले गए।कुर्जी पटना से मोकामा की दूरी 110 किलोमीटर  हैं।

आसनसोल से मां मरियम के भक्तगण मोकामा तीर्थधाम 5 बजे पहुंच गए
आज ही सुबह ही आसनसोल के संत जोन्स चर्च के मरियम भक्त चले और शाम में मोकामा तीर्थधाम 5 बजे पहुंच गए।संत जोन्स चर्च के मरियम भक्त पल्ली परिषद की पार्षद रंजना रेमी एवं उनके पतिदेव के आयोजन में मरियम भक्त सुबह 7:35 बजे प्रस्थान किए। आयोजक एडवर्ड जोसेफ और रंजना रेमी हैं। इनके साथ बस में थोमस पीटर,राजू एडवर्ड,  बंटी थोमस, संजय साह,  विन्सेंट वाल्टर,सुषमा केरोबिन,रवि सोलोमन, राजन साह आदि भी थे। कोई 60 भक्त तीर्थयात्रा पर हैं। मोकामा की मां मरियम तीर्थयात्रियों के लिए मोकामा काथलिक चर्च के पत्र 8/1/2020 की संदर्भ में  फादर आर्मस्टॉग,प्रिंसिपल, संत माईकल स्कूल, फादर जाॅनसन भूतपूर्व पल्ली पुरोहित कुरजी चर्च के और फादर अमल राज एंव फादर प्रेम, वी जी के साथ ही साथ सी डब्लू ए बिहार पटना के  श्री उमेश कुमार जी  ने  दिनांक 20/1/2020  को पत्र दिया । यह अच्छी बात है कि सभी  फादरो,  संघ ,मंच, एसोशियसन के पहल पर ट्रेन यात्रा के लिए पहल की गई और प्रयास के बाद सफलता मिली ।मोकामा की मां मरियम तीर्थयात्रियों के लिए भाई धर्मेद्र के अगुवाई में दीघा विधान सभा ईसाई बहुल क्षेत्र के तमाम किश्चियन बन्धु गणों  के लिए  42 बस बुक की गई है । इन्ही के सहयोग से Society of St. Vincent De Paul, Digha में SVP Colony के गरीबों को 50 सीट वाली बस की वयवस्था की गई है । साथ ही साथ तीर्थयात्रियों के लिए रास्ते में नाश्ता की भी व्यवस्था एक अनुदानकर्ता द्वारा की गई ।जो एक सराहनीय कदम है ।इस सुन्दर कार्य के लिये  दीघा विधान सभा के तमाम किशचियन बन्धु गणों की ओर से  भाई धर्मेद्र को सैल्यूट एवं  कोटि कोटि धन्यवाद ।

चुहड़ी पल्ली से मोकामा स्थित मरियम तीर्थधाम प्रस्थान
चुहड़ी से माँ मरियम की यात्रा के श्रद्धालुगण बस से रवाना।मज़हम नहीं दिखाता आपस में बैर रखना। चुहड़ी पल्ली के सुनील एस ने जानकारी दी है कि मरियम भक्त बनकर हिन्दू और ईसाई भाई  साथ- साथ मोकामा जा रहे हैं। सब कोई बस पर चढ़कर माँ मरियम की तीर्थ यात्रा के लिए निकल चुके हैं। उन्होंने कहा कि मोकामा तीर्थधाम जाने के लिए बस का इंतजाम चुहड़ी के चार्ली जेम्स ने किया है ।

कोई टिप्पणी नहीं: