मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) जिले में शुक्रवार को सात और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिले में पिछले दो दिनों से कोरोना पॉजिटिव मामले नहीं आए थे। वहीं गुरुवार को एक साथ 40 संक्रमितों के स्वस्थ हुए थे। इससे जिलावासी के साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली थी। आज जारी सूची के अनुसार सात संक्रमितों में पांच फुलपरास प्रखंड के हैं। इसके अलावा एक-एक बाबूबरही व राजनगर प्रखंड के हैं। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है। वहीं 71 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। इसके अलावा एक अन्य युवक भी स्वस्थ होकर लौटा जो गाजियाबाद में कोरोना संक्रमित होकर यहां आया था।
शनिवार, 30 मई 2020
मधुबनी : 7 नए मरीजों के साथ कुल संख्या हुई 190
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें