मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के आलोक में राज्य के शहरी क्षेत्रों में आवासन एवं सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है। साथ ही कोविड-19 के कारण बिहार राज्य के बाहर से आए अप्रवासी मजदूर/अन्य लोगों के लिए विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों में क्वारंटाइन कैंप संचालित किया जा रहा है। जिसमें दिनांक 08.05.2020 तक नगर परिषद, मधुबनी के विवाह भवन में आवासित व्यक्तियों की संख्या-8 तथा भोजन करने वालों की संख्या-50 है। वहीं नगर पंचायत, जयनगर के द्वारा संचालित नगर पंचायत के पुराने कार्यालय भवन में दिनांक 08.05.2020 तक आवासितों की संख्या-42 तथा भोजन करने वालों की संख्या-128 है। वही विभिन्न अंचलों के पंचायतों में भी कोविड-19 के कारण बिहार से बाहर से आये लोगों के लिए क्वारंटाइन में आवासन की व्यवस्था की गयी है। जिसमें रहिका प्रखंड में प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन केन्द्र में आवासित व्यक्तियों की संख्या-53 तथा विभिन्न पंचायतों के विद्यालयों में आवासित व्यक्तियों की संख्या-20 है। खजौली प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन कैंप में आवासित व्यक्तियों की संख्या-50 तथा विभिन्न पंचायतों के विद्यालयों में आवासित कुल व्यक्तियों की संख्या-25 है। पंडौल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्थित विद्यालयों में कुल-170 व्यक्ति आवासित है। बाबूबरही प्रखंड स्तरीय क्वारंटीन कैंप हाईस्कूल, बाबूबरही में कुल-178 तथा विभिन्न पंचायतों में स्थित विद्यालयों में आवासित व्यक्तियों की संख्या-65 है। राजनगर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्थित विद्यालयों में आवासित व्यक्तियों की संख्या-180 है। कलुआही प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन कैंप में आवासीत व्यक्तियों की संख्या-44 तथा विभिन्न पंचायतों में अवस्थित विद्यालयों में आवासित व्यक्तियों की संख्या-31 है। बेनीपट्टी प्रखंड स्तरीय क्वारंटीन कैंप में आवासित व्यक्तियों की संख्या-94 है तथा विभिन्न पंचायतों में आवासित व्यक्तियों की संख्या-113 है। हरलाखी प्रखंड क्वारंटाइन कैंप में आवासित व्यक्तियों की संख्या-135 तथा विभिन्न पंचायतों में अवस्थित विद्यालयों में आवासित व्यक्तियों की संख्या-163 है। मधवापुर प्रखंड क्वारंटाइन कैंप में आवासित व्यक्तियों की संख्या-29 तथा विभिन्न पंचायतों के विद्यालयों में अवस्थित व्यक्तियों की संख्या-41 है। बिस्फी प्रखंड क्वारंटाइन में आवासित व्यक्तियों की संख्या-113 तथा विभिन्न पंचायतों में स्थित विद्यालयों में आवासित व्यक्तियों की संख्या-95 है। झंझारपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्थित विद्यालयों में आवासित व्यक्तियों की संख्या-102 है। अंधराठाढ़ी प्रखंड के प्रखंड क्वारंटाइन में आवासित व्यक्तियों की संख्या-106 तथा अंधराठाढ़ी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आवासित व्यक्तियों की संख्या-29 है। मधेपुर प्रखंड के प्रखंड क्वारंटाइन कैंप में आवासित व्यक्तियों की संख्या-235 है। लखनौर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आवासित व्यक्तियों की संख्या-72 है। जयनगर के उच्च विद्यालय, जयनगर में आवासित व्यक्तियों की संख्या-150 तथा नगर पंचायत, जयनगर स्थित अनुमंडल अस्पताल, जयनगर में आवासित व्यक्तियों की संख्या-34 तथा मध्य विद्यालय, दुर्गीपट्टी में 15 व्यक्ति आवासित है। बासोपट्टी प्रखंड स्थित प्रखंड क्वारंटाइन कैंप में आवासित व्यक्तियों की संख्या-153 तथा विभिन्न पंचायत स्थित विद्यालयों में आवासित व्यक्तियों की संख्या-180 है। लदनियां प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन कैंप में आवासित व्यक्तियों की संख्या-104 तथा विभिन्न पंचायतों में आवासित व्यक्तियों की संख्या-167 है। फुलपरास प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन कैंप में आवासित व्यक्तियों की संख्या-25 तथा अन्य पंचायतों में स्थित विद्यालयों में आवासित व्यक्तियों की संख्या-60 है। लौकही प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्थित विद्यालयों में आवासित व्यक्तियों की कुल संख्या- है। घोघरडीहा प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन कैंप में आवासित व्यक्तियों की संख्या-31 तथा विभिन्न पंचायतों में आवासित व्यक्तियों की संख्या-31 है। नगर पंचायत, घोघरडीहा के आई0टी0आई0, घोघरडीहा में आवासित व्यक्तियों की संख्या-1 है। खुटौना प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्थित विद्यालयों में कुल आवासितों की संख्या-274 है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित क्वारंटाइन कैंप में दिनांक-08.05.20 तक आवासित कुल व्यक्तियों की संख्या-1351 है तथा विभिन्न पंचायतों के विद्यालयों में आवासित व्यक्तियों की संख्या-2211 है।
शुक्रवार, 8 मई 2020
मधुबनी : शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधायुक्त आवासन की व्यवस्था
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Author Details
सम्पादकीय डेस्क --- खबर के लिये ईमेल -- editor@liveaaryaavart.com
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें