नीतीश के नेतृत्व में बिहार में फिर बनेगी राजग की सरकार : नड्डा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 13 सितंबर 2020

नीतीश के नेतृत्व में बिहार में फिर बनेगी राजग की सरकार : नड्डा

nitish-will-lead-nda-in-bihar-nadda
पटना 12 सितंबर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज दुहराया कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से राजग की सरकार बनेगी। श्री नड्डा ने शनिवार को यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आत्मनिर्भर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद कहा कि होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री कुमार के नेतृत्व में जीत दर्ज कर फिर से राजग की सरकार बनेगी । उन्होंने कहा कि राजग मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी में लगा है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह आत्मनिर्भर रथ राज्य के सभी जिले में जाएगा और आत्मनिर्भर बिहार बनाने का अभियान चलाएगा। उन्होंने कहा कि साथ ही रथ में सवार कार्यकर्ता इस अभियान के दौरान लोगों से फीडबैक भी लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: